आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.. #MukeshKhanna

Written by  on June 23, 2022 
90 के दशक की पीढ़ी शक्तिमान को देखते हुए बड़ी हुई है। एक वक्त ऐसा था जब मुकेश खन्ना का स्टारडम सभी पर हावी था। उनके निभाए किरदार खूब लोकप्रिय रहे और आज भी लोग उन किरदारों के फैन हैं। फिर चाहे वो भीष्म पितामह का किरदार हो, शक्तिमान हो या फिर आर्यमान। हर किरदार में मुकेश खन्ना ने जान डाल दी। आज बच्चों का चहेता शक्तिमान यानि मुकेश खन्ना अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं..
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.. #MukeshKhanna 💐🎂
इनका जन्मदिन पे सरोजयादव जी का लिखा हुआ लेख
सालों बाद भी 90 के दशक का शो “शक्तिमान” ‘दर्शकों का फेवरेट है। इस शो ने काफी लंबे समय तक छोटे पर्दे पर राज किया। घर-घर में शो का हर एक किरदार मशहूर हो गया था। अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) को भी सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ के रूप में नई पहचान मिली।
वहीं सालों बाद एक बार फिर से यह धारावाहिक सुर्खियों में आ गया है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि शक्तिमान मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रहा है।
हाल ही में एक पत्रिका से बात करते हुए अभिनेता मुकेश खन्ना ने शक्तिमान को लेकर चल रही बातों पर खुलकर बात की। अभिनेता ने बताया कि ‘काफी सालों बाद उनके हाथ यह प्रोजेक्ट आया है। वहीं अक्सर लोग उनसे कहते थे कि वह शक्तिमान का दूसरा पार्ट बनाएं, लेकिन वह शो को टीवी पर लाने के हक में नहीं थे।’
वहीं अभिनेता ने बताया कि शक्तिमान के राइट्स उन्होंने सोनी पिक्चर्स को दे दिए हैं। मुकेश खन्ना ने बातों ही बातों में इशारा किया कि शक्तिमान पर फिल्म बनने जा रही है जिसका बजट 300 करोड़ रुपए तय किया गया है।
कौन निभाएगा शक्तिमान का रोल?
अब जब शक्तिमान पर बड़े बजट की फिल्म बनने जा ही रही है तो जाहिर सी बात की यह सवाल जरूर उठता है कि आखिरकार इस फिल्म में शक्तिमान का किरदार कौन प्ले करेगा?
इसका जवाब देते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि ‘बेशक इस फिल्म को स्पाइडर मैन बनाने वाले बना रहे हैं, लेकिन अपना शक्तिमान बिल्कुल देसी ही रहेगा। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने साफ कहा है कि कहानी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।’
शक्तिमान के रोल को कौन निभाएगा इसके बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि ‘इसका जवाब वह नहीं दे पाएंगे, लेकिन यह पक्का है कि बिना उनके शक्तिमान नहीं बनेगा। क्योंकि अगर शक्तिमान के रूप में कोई और आया तो देश उसे कभी स्वीकार नहीं कर पाएगा। मुकेश खन्ना ने यह भी बताया कि फिल्म को भारत के ही निर्देशक बनाएंगे।’
वैसे आपको बता दें शक्तिमान फिल्म में बॉलीवुड स्टार्स जैसे शाहरुख खान, अक्षय कुमार जैसे स्टार्स को को कास्ट करने पर भी मुकेश खन्ना आपत्ति जाहिर कर चुके हैं।

SHAKTIMAAN

SHAKTIMAAN

Category : comics Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *