कॉपी खोरो का स्वर्ग
दोस्तों ,वैसे कॉपी करना भी मेहनत का काम है एक ही कॉमिक से अलग अलग पब्लिकेशन और आर्टिस्ट जब कॉपी करते है तब लगता है उस ज़माने मैं भी कोई व्हाट्सप्प ग्रुप होता होगा,एक बन्दा dc कॉमिक शेयर करता होगा ३-४ लोग रीड करते होंगे और कॉपी करते होंगे
जैसे नागपाशा नागराज का और इंस्पेक्टर स्टील का कोबरा एक जैसे थे और एक ही हफ्ते आये
आप “Justice League of America Issue #२२२” read online करके सर्च मारिये
उसके बाद ध्रुव की आदमखोरों का स्वर्ग पढ़िए ,कल आर्टिकल डालूंगा ही
लेकिन
“राधा कॉमिक्स ” की शैतानी दुनिया कॉमिक का कवर देखिये
इसमें ब्लू बेट्टेल भी चेपा है,उसका दुश्मन डॉ अलकेमिस्ट है जो ध्रुव की गुप्त कॉमिक मैं आया था
बस वह साइड का इंस्पेक्टर कहा से कॉपी किया पता नहीं लेकिन वह लम्बू मोटू कॉमिक से आया लगता है
अब मजा यह की चीता नगरी का advertisement धुंध लीजिए ,यह उधर भी मिलेगा
कुछ इमेजेज अभी डाली है,baki
कल दूसरे आर्टिकल मै
चिकि चिकि चिकोटा कॉपी कॉपी कोपितो
दोस्तों इस कॉमिक मैं श्री अनुपम सिन्हा जी का हाथ नहीं
अब आप नहीं कह सकते की एक ही आर्टिस्ट्स के पीछे हाथ धोके लगा हु
अगर अपने युगनायकम या महानायक/खलनायक पढ़ी है तो चिकोटा पता होगा
“Vanguard Illustrated Issue ३” कवर मिल जायेगा
यह कॉपी श्री समीर लकी जी ने ढूंढी है ,मैं अच्छे घर के लोगो को क्रेडिट देता हु
अगली पोस्ट मैं डालूंगा कैसे मनोज कॉमिक ने किरीगी का क़हर वाले scene को कॉपी किया
किरीगी का कहर ,कहानी भी कॉपी
वैसे एक बात बता दू ,की किरीगी हवा मैं तलवार लेके प्रकट होता है और मुझे ध्रुव चाहिए कहके मारकाट करता है,यह सब मनोज कॉमिक के इंद्रा मैं कॉपी हो चूका है ,किसी और हीरो की कॉमिक मैं नहीं
फुर्सत से डालूंगा
वैसे आप “Secret Society of Super-Villains Vol. २” करके इमेज सर्च करोगे गूगल मैं तो विध्वंश कॉमिक का कवर और कोलाहल कॉमिक का अड़ के जैसा कुछ मिल जायेगा
किरिग का कवर की स्टोरी भी थोड़ी उधर से ली है ,आप यह पैनल खुद देख सकते है,
all स्टार कॉमिक मैं dc वाले चंडकाल का मंत्र दंड सेम स्टाइल मैं टूटता है ,उसका पोज़ मुझे तो वैसे लगता है,अब अंधभक्त बोलेंगे मंत्रदंड टूटने के बाद पोज़ अलग होता है क्या ,खैर
वह लाल हीरा औरबाकि कुछ चीज़े मंगवाता है ,उसकी पावर भी बढ़ती है ,वह पोज़ भी देख लीजिये
अभी नेक्स्ट पोस्ट युगनायकम का चिकोटा की डालूंगा
किरीगी का कहर ,चंडकाल
किरीगी का कहर कॉमिक बहुत इल्लॉजिकल चीज़ों से भरी है
अब चंडकाल जो राक्षस है लेकिन कोट पैंट हैट और गले मैं क्रॉस क्यों उसका कारण
खैर ,किरीगी खुद कॉपी है ,आप “kirigi marvel comics ” करके सर्च गूगल कीजिये
जिनगालो कॉपी है ,यह मैंने ब्लॉग पे डाला है ,धनञ्जय और स्वर्णनगरी भी कॉपी है मेरी पूरानी पोस्ट देख लीजिये
बचा चंडकाल ,आप “एक्शन कॉमिक्स 484 “सर्च कीजिये इसी कॉमिक मैं चंडकाल की पावर जाती है ,उसे नया दंड दिया जाता है,
बची स्टोरी /कहानी वह अगले आर्टिकल मैं डालूंगा
वैसे युगनायकम का चिकोटा भी कॉपी है ,जल्द डालूंगा
किरीगी का कहर ,वैक्यूम क्लीनर और गोल्ड हार्ट
किरीगी का कहर कॉमिक बहुत इल्लॉजिकल चीज़ों से भरी है
अब चंडकाल जो राक्षस है लेकिन कोट पैंट हैट और गले मैं क्रॉस क्यों उसका कारण कल बताऊंगा
लेकिन किरीगी का कहर का क्लाइमेक्स देखिये
अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पे लड़ाई चालू है
चंडकाल धुए मैं बदलना सुरु होता है
ध्रुव तुर्रंत भागके वैक्यूम क्लीनर लाता है
और उसको कैद करता है
यह इतना आसान है ?
१) वह २००० से पहले का समय , वैक्यूम क्लीनर हर घर नहीं ,ध्रुव किसी पड्रोस की बिल्डिंग मैं रात को दरवाजा खटखटाएगा ,वह लोग दरवाजा खोलेंगे और उसको देंगे ,वह वापस आएगा ?
२) यह तो मुमकिन नहीं की कंस्ट्रक्शन साइट जिधर सिक्योरिटी दिख ही नहीं रही कोई वैक्यूम क्लीनर छोड़ेगा
३) ध्रुव ने बगैर बिजली की तार के क्लीनर चालू किया यानि बैटरी वाला
४) ध्रुव के पास पहले से वैक्यूम क्लीनर होता तो वह उस फ्रेम मैं वैक्यूम क्लीनर लेने के लिए दौड़ता हुआ नहीं दीखता
गोल्ड हार्ट कॉमिक मैं भी सैंड मन को वैक्यूम क्लीनर से पकड़ा जाता है
लेकिन यह सब आया स्पिडरमैन और सैंड मन की पहली फाइट से,अमेरिका के लोग कॉमिक्स हमसे ज्यादा दिल और दिमाग लगाके पढ़ते है
उन्होंने काफी बवाल किया की यह विलन इतनी आसानी से कैसा पकड़ा गया और उन्होंने अभी कुछ दिनों पहला उसका कारण भी एक कॉमिक्स मैं बताया की सैंडमैन जान बुझके वैक्यूम क्लीनर मैं पकड़ा गया था
आप यह सब पैनल खुद देख लीजिये
त्रिफना की कुछ कोपिया भाग ४
त्रिफना की कुछ कोपिया भाग ४
अगली पोस्ट किरीगी का कहर होगी ,और उसमें सिर्फ किरीगी नहीं,चंडकाल ,कहानी और वैक्यूम क्लीनर भी कॉपी है
पहले एक छोटी चीज़ ,इधर कौनसी कॉमिक पहले आयी यह मुझे नहीं पता
लेकिन जब नागराज कहता है की “मुझे ध्रुव की तरह सोचना चाहिए ” तब सभी ध्रुव फैंस काफी खुश हुए थे ,यह डायलाग भी कॉपी है ,देख लीजिये
अब आते है मुख्य कॉपी
जैसा मैंने पहले कहा था
त्रिफना सीरीज के बहुत सारे दृश्य कड़ी नागराज की ही एक कॉमिक्स से है जिसका नाम है विजेता नागराज
१) कहानी की सुरुवात विमान अपहरण से होती है और नागराज उससे लड़ते लड़ते प्लेन के बहार गिरता है
२) एक ऐसा विलन जिसके ऊपर नागराज का बस नहीं चलता ,पानी मैं डुबाके और बाद मैं बिजली की हाई टेंशन केबल गिरके मारता है
३) नागराज और कालदूत की फाइट और कुंडली मैं जकड़ना
त्रिफना का रक्तबीज के बाद वाला सीन
वैसे यह छोटी कॉपी हैं लेकिन अगली पोस्ट बड़ी होगी,कितनी बड़ी आप बताइये
त्रिफना सीरीज के बहुत सारे दृश्य कड़ी नागराज की ही एक कॉमिक्स से है
अगर आप पुराने नागराज के फैन है तो एक कॉमिक याद कीजिये
१) कहानी की सुरुवात विमान अपहरण से होती है
२) एक ऐसा विलन जिसके ऊपर नागराज का बस नहीं चलता ,पानी मैं डुबाके और बाद मैं बिजली गिरके मारता है
३) नागराज और कालदूत की फाइट
खैर
त्रिफना का यह दृश्य ही मैन की कॉमिक्स से है ,पहले भी पोस्ट डाल चूका हु की कंकाल तंत्र और नागपाशा ही मैन कॉमिक्स से प्रेरित है
इसमें विलन को बंधक से राज उगलवाने है ,वह नकली दृश्य दिखाता है ,मारने की धमकी देके राज उगलवाता है और बाद मैं गायब होता है
वैसे यह काफी सामान्य लगेगा लेकिन किसी कॉमिक मैं दिखा तो जरूर बताइये
त्रिफना आया था जटायु की कॉमिक में
त्रिफना सीरीज की महायुद्ध कॉमिक मैं एक खास दृश्य था,नागराज को त्रिफना अपनी कुंडली मैं जकड़ता है
अभी हाल मैं आयी सर्प सत्र मैं यह दृश्य वापस आया था ,अपने यह कॉमिक्स पढ़ी होगी इसलिए अलग से नहीं डाल रहा ,चाहिए तो कमेंट कीजिये
तीन मुहो वाला साप आया था जटायु की कॉमिक मैं ,यह लोहे का नहीं लेकिन हाड़ियों का था
यह भी कुंडली मैं जकड़ता है और इसका नाम भी त्रिफना था ,वैसे जटायु की खास पावर थी यह सभी जानवरों के साथ बात कर लेता था लेकिन यह ध्रुव के बाद आया था ,लेकिन त्रिफना इसमें पहले आया
गोल्ड हार्ट की कॉमिक मैं सुपर ध्रुव बना था गुंडा
जी हा
वैसे ध्रुव कई कॉमिक मैं cameo कर चूका है ,मर गया अश्वराज मै या बांकेलाल कलयुग मैं
एक गमराज की कॉमिक मैं ध्रुव और चंडिका भी आये थे अगर आप वह कॉमिक पता है तो कमेंट बॉक्स मैं डालो मान जाऊंगा
गोल्ड हार्ट के एक पेज कंगारू के अड्डे पे ध्रुव दिखा था,खास बात यह की उसके बेल्ट पे स्टार नहीं था
त्रिफना सीरीज महायुद्ध का कवर
दोस्तों
दुर्भाग्यवश अभीतक त्रिफना की तीन मणियों की कॉपी अबतक नहीं मिली इसलिए नहीं डाल रहा था लेकिन और कई कॉपी मिली
महायुद्ध का कवर सुपर मन और सैवेज ड्रैगन से कॉपी हैं आप खुद देख लीजिये क्रेडिट समीर लकी
वैसे त्रिफना जटायु (मनोज कॉमिक ) मैं आयी थी,कल डालूंगा