#सम्राट पृथ्वीराज review प्रेम राठौर

Written by  on June 3, 2022 
prithivraj chauhan

prithivraj chauhan

यश राज फिल्म्स

ओर अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म सम्राट पृथ्वीराज दर्शको के सामने है
इतिहास से सम्बंधित फिल्मे देखने वालों के लिए ओर इतिहास को करीब से समझने वाले दर्शकों के लिए एक सुनहरा मौका है उस समय को बड़े पर्दे पे देखने का
निर्देशक
चंद्रप्रकाश द्ववेदी
ने भारी भरकम बजट के साथ फ़िल्म बनाई है
कास्ट में अक्षय कुमार ,मानुषी छिल्लर ,सोनू सूद,मानव विज ओर संजय दत्त जैसे मंझे हुए कलाकार है
बात कहानी की तो
पृथ्वीराज मोहम्मद गौरी की कैद में दिखाई देते है और बब्बर शेरो से उनकी लड़ाई दिखाई जाती है
मेने सुना है कि ये शेर vfx वाले नही बल्कि असली शेर है जो फ़िल्म में नज़र आते है😎
शेरों से लड़ाई में पृथ्वीराज घायल हो जाते है और कहानी भूतकाल में चली जाती है
जिसमे हम रानी संयोगिता ओर उनके प्रेम के साथ मोहम्मद गौरी की पहली लड़ाई देखते है
वो गौरी को जीवन दान देकर उसे छोड़ देते है और
संयोगिता के पिता जयचंद पृथ्वीराज को दिल्ली का राजा बनने से नाराज होकर मोहम्मद गौरी से मिल जाते है
अंत मे हम सब जानते है शब्दभेदी बाण से वो मोहम्मद गौरी को एक ही तीर से मारकर वीरगति को प्राप्त होते है
ओर इसी के साथ अंतिम हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज की फ़िल्म खत्म हो जाती है
अब बात करे एक्टिंग की तो अक्षय के साथ साथ मानुषी ने भी प्रभावित किया है
उनकी पहली फ़िल्म होने के बाद भी पर्दे पे वो कई जगह बढ़िया अभिनय करती नज़र आती है
दूसरे भाग में ओर जोहर वाले सीन में अभिनय में उनको पूरे नंबर दिए जाते है
संजय दत्त ने ज़ोरदार काम किया है एक्शन से लेकर कॉमेडी सभी मे वो छाए रहते है
विलेन के रूप में मानव का काम भी ठीक है
मगर पद्मावत में की गयी रनवीर की खिलजी वाली एक्टिंग को वो छू नही पाते
संगीत ठीक है
ऐसी फिल्मों में मेरा मानना है गाने न हो तो ओर अच्छा मगर उसके बिना हिंदी फिल्में बनती कँहा है
😑
फ़िल्म में कई सीन ओर डॉयलॉग बढ़िया है
जो ज्यादातर अक्षय के हिस्से में ही आये है
अब कमी में जो मुझे सबसे ज्यादा लगी वो थी
चंदर वरदायी की अंतिम समय मे विश्व विख्यात पंक्तियां
चार हाथ चौबीस गज
अंगुल अष्ट प्रमाण
ता ऊपर सुल्तान है मत चूको चौहान
नही दिखाया गया🙄
ये बहुत निराशाजनक था
इसके अलावा युद्ध के सीन वही घिसे पिटे थे कोई नयापन नही ऐसे सीन हम 25 साल पहले भी देख चुके है
इन सबके बाद भी सम्राट पृथ्वीराज भारतीय इतिहास को बहुत अच्छे से हमे दिखाती है
ओर इस तरह की फिल्मे देखने वालों को बहुत बढ़िया लगेगी
फ़िल्म पारिवारिक है और इसे पूरे परिवार के साथ देख सकते है
में दिया
7.5/10
धन्यवाद
प्रेम राठौर
💐💐💐💐💐💐💐💐

Category : Uncategorized

Comments

One Response

  1. Rahul Pratap Singh says:

    पृथ्वीराज को महान दिखाने के लिए झूट का सहारा लिया गया है । पृथ्वीराज 1192 में मरा था और गौरी 1200 के बाद फिर भी इसमें पृथ्वीराज के हाथो मरता दिखाया गया है। पृथ्वीराज को महान दिखाने के लिए बहुत कुछ और दिखाया जा सकता था लेकिन अपने हित साधने के लिए इस झूट को दिखाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *